शिमला। प्रदेश में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली, जिससे सारा दिन आसमान में बादल छाए रहे। शाम को शिमला में बारिश के साथ जमकर औले गिरे। इससे सड़कें सफेद हो गईं। फिसलन बढ़ने से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। बिलासपुर खासकर श्री नयना देवी और धर्मशाला में भी बारिश हुई। इसके अलावा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि से ठंड बढ़ गई है। पर्यटन व्यवसायियों और पर्यटकों को यह मौसम खूब आनंदित कर रहा है। सर्दियों की शुरुआत में ऐसे मौसम से लोगों को शुष्क ठंड नहीं सताएगी और किसानों को भी खेतों में नमी कम होने की समस्या से निजात मिलेगी।
Breaking News
- 46.39 ग्राम चिट्टे के साथ Amritsar के 5 युवक गिरफ्तार
- Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार
- Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार
- 11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)
- बिजली ठीक करते समय कांगड़ा के युवक को लगा करंट, मौ*त (Death)
- शिक्षा-स्वास्थ्य State Government की सर्वोच्च प्राथमिकताएं
- छह माह में 4 हजार और Teachers होंगे नियुक्त
- CM ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई करने की घोषणा की
Wednesday, October 14
