शिमला। विधानसभा में भाजपा विधायकों के वेल में आकर नारेबाजी करने के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित हो गया। निंदा प्रस्ताव मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सदन में लाए थे। सभी कांग्रेस विधायकों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

भाजपा विधायक हिमाचल प्रदेश कृषि, औद्यानिकी, वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम 1986 में संशोधन के विरोध में वेल में पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विधायक अपनी गलती छिपाने के लिए वेल में आकर सुर्खियां बंटोरना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा के संकल्प प्रस्ताव का समर्थन न करने की गलती का अब भाजपा को पश्चाताप हो रहा है।

यह भी पढ़े: भांग की खेती को कानूनी वैधता के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट सदन में होगी पेश

Leave A Reply

Exit mobile version