Close Menu
    What's Hot

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    July 15, 2026

    दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म

    July 15, 2026

    13.39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    July 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार
    • दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म
    • 13.39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
    • शादी के नाम पर ठगे ₹18 लाख नकद, लाखों की Jwellery
    • सास-ससुर ने किया विधवा (Widow) बहू का कन्यादान
    • जल शक्ति विभाग का कर्मचारी 428 ग्राम अफीम के साथ Arrest
    • अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस होंगे सभी मेडिकल College
    • प्रधान के Husband ने किया ग्राम सभा की कार्यवाही का संचालन!
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, July 15
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»वन निगम में Appoint होंगे 100 वन वीर
    शिमला

    वन निगम में Appoint होंगे 100 वन वीर

    निदेशक मंडल की बैठक में बोले सीएम सुक्खू
    ravinderBy ravinderJuly 29, 2024226 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शिमला। वन निगम में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए 100 वन वीरों को नियुक्त (Appoint) किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री (CM) सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही। उन्होंने शिमला में सोमवार को राज्य वन विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक (Meeting) की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों (Officers) को निगम के डिपो में रखी गई इमारती लकड़ी को गलने से बचाने के लिए इसके निस्तारण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा।

    सीएम ने इस प्रक्रिया में अनावश्यक देरी से बचने के लिए वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के प्रथम चरण की मंजूरी के बाद रेखागत परियोजनाओं के दायरे में आने वाले पेड़ों को काटने के लिए वन मंडल अधिकारियों (डीएफओ) सहित निगम अधिकारियों को शक्तियां देने की संभावनाएं तलाशने को कहा।

    निगम पहली बार एफसीए मंजूरी के बाद ब्यास नदी से खनन गतिविधियां शुरू करेगा

    उन्होंने कहा कि राज्य वन विकास निगम पहली बार एफसीए मंजूरी के बाद ब्यास नदी से खनन गतिविधियां शुरू करेगा। उन्होंने निगम को दोषी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने और उनके खिलाफ वसूली की कार्रवाई शुरू करने व भविष्य में निविदाओं में उनके भाग लेने पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

    कर्मचारियों को अतिरिक्त लाभ प्रदान करने को स्वीकृति प्रदान की

    उन्होंने निगम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि निगम ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 2.17 करोड़, वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान आठ करोड़ और वित्त वर्ष 2023-24 में 10.04 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वन निगम को आत्मनिर्भर और लाभप्रद बनाने के लिए हर संभव सहयोग देगी।
    निदेशक मंडल ने 2022-23 के लिए निगम के कर्मचारियों को अतिरिक्त लाभ प्रदान करने को स्वीकृति प्रदान की, जिससे 227 कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

    दैनिक भोगियों की दिहाड़ी 400 रुपये करने का भी निर्णय लिया

    बैठक में निगम के दैनिक भोगियों की दिहाड़ी 400 रुपये करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा निगम के सभी कर्मचारियों को 1 अप्रैल, 2024 से चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की एक और किस्त जारी करने तथा दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले 80 कर्मचारियों को नियमित करने का भी निर्णय लिया गया। सीएम ने कहा कि पिछले वर्ष मॉनसून के प्रकोप के कारण शिमला शहर में 618 पेड़ क्षतिग्रस्त हुए, जिनकी लकड़ी बेचकर 2.50 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। वन निगम ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को 51 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

    बैठक में इनकी रही मौजूदगी

    बैठक में वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, प्रधान सचिव वन अमनदीप गर्ग, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल राजीव कुमार, निगम के प्रबन्ध निदेशक पबनेश शर्मा, विशेष सचिव (वित्त) रोहित जमवाल और गैर-सरकारी सदस्य कृष्ण चंद, नीलम ठाकुर, तोग सिंह ठाकुर, मदन शर्मा, गंगा सिंह, अनिल ठाकुर, कृष्ण कुमार और योगेश महाजन मौजूद रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleलक्ष्मी नारायण मंदिर में Minjar अर्पण के साथ अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू
    Next Article राज्य चयन आयोग 21 पोस्ट कोड के Result करेगा घोषित
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    July 15, 2026

    दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म

    July 15, 2026

    13.39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    चंबा

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    By ravinderJuly 15, 202611 Min Read

    चंबा। जिले के बालू क्षेत्र में पुलिस (Police) ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक…

    दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म

    July 15, 2026

    13.39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    July 14, 2026

    शादी के नाम पर ठगे ₹18 लाख नकद, लाखों की Jwellery

    July 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    July 15, 2026

    दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म

    July 15, 2026

    13.39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    July 14, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version