Close Menu
    What's Hot

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026

    चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold

    August 23, 2026

    175.5 ग्राम चिट्टा; ₹ 2 लाख कैश बरामद, 6 लोग Arrest

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत
    • चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold
    • 175.5 ग्राम चिट्टा; ₹ 2 लाख कैश बरामद, 6 लोग Arrest
    • बेटी ने किया टॉप तो Father रहे तीसरे स्थान पर
    • Forest Economy की ₹22,600 करोड़ की क्षमता का होगा दोहन
    • Duty के दौरान कांगड़ा के वीर जवान का निधन
    • अब डॉ. जनकराज को Vigilence ने किया तलब
    • 56.37 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार (Arrest)
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, August 27
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्‍लू»Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत
    कुल्‍लू

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    मनाली-चंडीगढ़ NH पर डोहलूनाला के पास हुआ दर्दनाक हादसा
    ravinderBy ravinderAugust 26, 20261 Views2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram
    Accident
    Accident Scene

    कुल्लू। निजी बस (Bus) की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक-युवती की मौत (Death) हो गई है। दर्दनाक हादसा (Accident) मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर डोहलूनाला के पास गत रात को हुआ है। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 अगस्त की रात करीब 10 बजे 112 हेल्पलाइन के माध्यम से थाना पतलीकूहल को डोहलूनाला में सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।

    बस परिचालक (Conducter) अजय कुमार निवासी गांव बलूई डाकघर अपर खैरा तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 25 अगस्त को वह बस चालक चिनू राम के साथ रोजाना की तरह बस लेकर मनाली की ओर जा रहे थे।

    रात करीब 9.45 बजे जब बस डोहलूनाला टोल प्लाजा से लगभग 100 मीटर आगे मनाली की दिशा में पहुंची तो सामने से एक स्कूटी तेज रफ्तार से आई। स्कूटी तौर पर गलत दिशा में आकर बस से टकरा गई। हादसे के दौरान बस चालक ने जोर से ब्रेक लगाकर बस को रोक दिया, लेकिन तब तक दुर्घटना हो चुकी थी।

    हादसे में स्कूटी चालक (Driver) कशिश निवासी गांव एवं डाकघर सेहली जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी के पीछे बैठा आदित्य पुत्र निवासी गांव त्रिफालघाट डाकघर भटेड़ा तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी भी मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के शवगृह में रखा गया है। पुलिस (Police) ने केस (Case) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleचुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold

    August 23, 2026

    175.5 ग्राम चिट्टा; ₹ 2 लाख कैश बरामद, 6 लोग Arrest

    August 22, 2026

    बेटी ने किया टॉप तो Father रहे तीसरे स्थान पर

    August 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    कुल्‍लू

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    By ravinderAugust 26, 202612 Mins Read

    कुल्लू। निजी बस (Bus) की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक-युवती की मौत (Death)…

    चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold

    August 23, 2026

    175.5 ग्राम चिट्टा; ₹ 2 लाख कैश बरामद, 6 लोग Arrest

    August 22, 2026

    बेटी ने किया टॉप तो Father रहे तीसरे स्थान पर

    August 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026

    चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold

    August 23, 2026

    175.5 ग्राम चिट्टा; ₹ 2 लाख कैश बरामद, 6 लोग Arrest

    August 22, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version