Close Menu
    What's Hot

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार
    • Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार
    • 11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)
    • बिजली ठीक करते समय कांगड़ा के युवक को लगा करंट, मौ*त (Death)
    • शिक्षा-स्वास्थ्य State Government की सर्वोच्च प्राथमिकताएं
    • छह माह में 4 हजार और Teachers होंगे नियुक्त
    • CM ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई करने की घोषणा की
    • परौर रेलवे फाटक के पास 5 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 14
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»हिमाचल की तर्ज पर Sri Lanka में होगा काम
    कांगड़ा

    हिमाचल की तर्ज पर Sri Lanka में होगा काम

    जाइका प्रोजेक्ट का काम देखने के लिए पहुंचे 11 प्रतिनिधि
    ravinderBy ravinderJune 19, 2024244 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    धर्मशाला। जाइका वानिकी परियोजना के उत्कृष्ट कार्य को देखने के लिए बुधवार को श्रीलंका (Sri Lanka) की टीम धर्मशाला पहुंची। टीम (Team) यहां हुए कार्यों को देखेगी। इसके बाद आजीविका सुधार, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार समेत अन्य क्षेत्रों में हुए कार्यों को हिमाचल की तर्ज पर श्रीलंका में काम होगा। यह बात श्रीलंका के विभिन्न मंत्रालयों से हिमाचल दौरे पर पहुंचे प्रतिनिधियों ने कही। श्रीलंका के विभिन्न मंत्रालयों के 10 प्रतिनिधि और जाइका इंडिया की प्रोजेक्ट फॉर्मूलेशन एडवाइजर इनागाकी युकारी दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर हैं। यह टीम धर्मशाला पहुंची, जहां परियोजना के मुख्य निदेशक समीर रस्तोगी और परियोजना निदेशक श्रेष्ठा नंद शर्मा ने स्वागत किया।

    पीएमयू शिमला और डीएमयू धर्मशाला की टीम भी मौजूद रही। हिमाचल दौरे के पहले दिन श्रीलंका की टीम ने वन मंडल धर्मशाला के करेरी में हुए कार्यक्रम में भाग लिया। प्रतिनिधियों ने कहा कि हिमाचल में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं श्रीलंका की तुलना में अच्छा काम कर रही हैं।

    महिलाओं के काम की तारीफ की

    जाइका वानिकी परियोजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों में बेहतरीन भागीदारी देख श्रीलंका की टीम ने यहां की महिलाओं के काम की तारीफ की। उन्होंने यहां उपस्थित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं ग्राम वन विकास समिति के पुरुष प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने श्रीलंका में जाइका के तहत हो रहे कार्यों को साझा किया। जाइका इंडिया की प्रोजेक्ट फॉमूलेशन एडवाइजर इनागाकी युकारी ने महिलाओं को सशक्तिकरण और आजीविका सुधार का पाठ पढ़ाया। मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी ने श्रीलंका की टीम को परियोजना की सभी गतिविधियों से अवगत करवाया। सीसीएफ धर्मशाला ई. विक्रम, डीएफओ धर्मशाला दिनेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

    ये हैं दौरे पर

    श्रीलंका राष्ट्र के महिला, बाल एवं सामाजिक विकास मंत्रालय की सहायक निदेशक जैयसकारा, फील्ड असिस्टेंट सेनेविराथना प्रियंथा कुमारी, महिला, बाल एवं सामाजिक अधिकारिता विकास अधिकारी सिवाथास थुरका, विकास अधिकारी करियावासम मलाविया अराचिंगे, श्रीलंका के जिला अंपारा के अतिरिक्त जिला सचिव विथानयागम, अमपारा जिला की महिला विकास अधिकारी इदिरीसिंघे, श्रीलंका के राष्ट्रीय एजेंट रत्नायके मुदियांसेलागे, मोनाराग्ला जिला की महिला विकास अधिकारी नकंदलागे डोना, जाइका श्रीलंका से महिला विकास विशेषज्ञ विरासेकेरा, जाइका श्रीलंका की एसोसिएट ऑफिसर इमादुवा विक्रमा अचारिगे और जाइका इंडिया की प्रोजेक्ट फॉमूलेशन एडवाइजर इनागाकी युकारी दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर हैं।

    जाइका के हिमट्रेडिशन ब्रांड की भी तारीफ की

    श्रीलंका की टीम ने करेरी के बाद गोपालपुर स्थित जाइका मार्केटिंग आउटलेट का दौरा किया। यहां ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। जाइका वानिकी परियोजना का अपना ब्रांड हिमट्रेडिशन के तहत इस आउटलैट में ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स, हिमाचली टोपी, शॉल, आचार सहित कई अन्य उत्पादों की की तारीफ की। जाइका इंडिया की प्रोजेक्ट फॉमूलेशन एडवाइजर इनागाकी ने जाइका के हिमट्रेडिशन ब्रांड की भी तारीफ की। इस अवसर पर मुख्य परियोजना अधिकारी समीर रस्तोगी, परियोजना निदेशक श्रेष्ठा नंद, प्रोग्राम मैनेजर विनोद शर्मा, डॉ. कौशल्या कपूर, प्रिया, डीएमयू धर्मशाला और पालमपुर जाइका वानिकी परियोजना की टीम मौजूद रही।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous ArticleITI शाहपुर में कैंपस इंटरव्यू 20 को, भरे जाएंगे खाली पद
    Next Article शर्मनाक: Teacher ने छात्रा से कीं अश्लील हरकतें और छेड़छाड़
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,609

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,147

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,100
    Don't Miss
    सोलन

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    By ravinderOctober 13, 202612 Mins Read

    सोलन। बद्दी (Baddi) के धखनुमाजरा गांव में आठ वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला (Case)…

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    October 10, 2026

    बिजली ठीक करते समय कांगड़ा के युवक को लगा करंट, मौ*त (Death)

    October 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    October 10, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,609

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,147
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version