इच्छी (कांगड़ा)। जगोरी संस्था के सौजन्य से सोमवार को निविया होटल में राष्ट्रीय कार्यक्रम मेरे घर आ के तो देखो आयोजित किया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने कार्यक्रम के अनुभव साझा किए। यही नहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। छोटी बच्चियों ने धार्मिक एकता का संदेश दिया। इस प्रस्तुति की सबने सराहना की। वहीं हिमाचल के लोक गीतों पर पीएचडी कर मिशिगन (अमेरिका) के क्रिश्चयन ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोहा।

कार्यक्रम में जिला कांगड़ा व चंबा के 120 गांवों में बहन-भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए लगभग 3000 परिवारों से बातचीत की गई। यह अभियान देश के विभिन्न हिस्सों में 15 अगस्त, 2023 को शुरू किया गया। इसमें जनवरी, 2023 तक लगभग 100000 लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में नेपाल सहित अलग-अलग समुदायों व राज्यों से करीब 300 लोग शामिल हुए।

संस्था की निदेशक आभा भैया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और जगोरी के कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में जगोरी संस्था से एसोसिएट प्रोजेक्ट ऑफिसर चंद्रकांता, निखिल, शिल्पा गुरग, कुंती नेगी, आजाद, मोहिंदर, मस्तराम, अजय, इंदु बाला और जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों से महिला मंडल की सदस्य मौजूद थीं।

Leave A Reply

Exit mobile version