Close Menu
    What's Hot

    शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता

    July 16, 2026

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    July 15, 2026

    दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता
    • Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार
    • दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म
    • 13.39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
    • शादी के नाम पर ठगे ₹18 लाख नकद, लाखों की Jwellery
    • सास-ससुर ने किया विधवा (Widow) बहू का कन्यादान
    • जल शक्ति विभाग का कर्मचारी 428 ग्राम अफीम के साथ Arrest
    • अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस होंगे सभी मेडिकल College
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, July 16
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»सीएम बोले, गगल हवाई अड्डे के विस्थापितों को देंगे बेहतर पैकेज
    कांगड़ा

    सीएम बोले, गगल हवाई अड्डे के विस्थापितों को देंगे बेहतर पैकेज

    कांगड़ा जिले के लिए घोषित पर्यटन राजधानी के विकास को भी पंख लगेंगे
    ravinderBy ravinderMarch 8, 2024176 Views5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram
    Gaggal Airport

    बैजनाथ। गगल हवाई अड्डे (Gagal airport) के विस्तार के लिए मंजूरी दे दी गई हैं। कैबिनेट में यहां से विस्थापितों होने वाले लोगों का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें अच्छा राहत पेकेज देने का निर्णय लिया गया है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM sukhu) ने कही। उन्होंने कहा कि गगल हवाई अड्डे के विस्तार से कांगड़ा जिले के लिए घोषित पर्यटन राजधानी के विकास को भी पंख लगेंगे।

    केंद्र ने प्रदेश को आपदा राहत के 9043 करोड़ जारी नहीं किए ह

    उन्होंने कहा कि केंद्र ने प्रदेश को आपदा राहत के 9043 करोड़ रुपये भी जारी नहीं किए हैं, जो प्रदेश को दिसंबर माह तक मिलने थे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि (mahashivratri) के पावन पर्व पर ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना, शोभा यात्रा और झंडा चढ़ाने की रस्म निभाने के साथ ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर में आयोजित हवन में पूर्णाहुति डाली। इसके बाद सीएम ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ किया।

    गामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बजट में किया है प्रावधन

    उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए गोबर से उत्पन्न गेहूं, मक्की व दूध का समर्थन मूल्य तय करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती और सरकार ने गामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बजट में विशेष प्रावधन किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसके परिणाम समाने आने से किसानों को प्रतिमाह 20 से 25 हजार आमदनी शुरू होगी।

    उन्होंने प्रदेश के लोगों को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना आरंभ कर 18 वर्ष से अधिक आयु की बेटियों और महिलाओं को 1500 रुपये सम्मान राशि शुरू की है। इस योजना में महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपये उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भष्टाचार पर पूर्ण अंकुश लगाया गया है और इस पैसे को जनकल्याण पर व्यय किया जा रहा है ।
    उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए युवा नीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर के खिलाड़ियों के लिए डाइट मनी 400 रुपये किया गया है और नेशनल स्तर पर जाने वाले खिलाड़ियों के लिए एसी थ्री टियर तथा हवाई यात्रा की सुविधा शुरू की गई है।

    विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शियों का किया शुभारंभ

    मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी मैदान बैजनाथ में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शियों का शुभारंभ कर इनका अवलोकन किया। उन्होंने यहां बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र की 49.22 करोड़ की 10 बड़ी योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन भी कि मुख्यमंत्री ने कहा कि शिव धाम बैजनाथ शिवरात्रि का विशेष महत्व है।इस अवसर पर उत्सव के रूप में आयोजन से इसकी भव्यता और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि मेले और उत्सव समृद्ध भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं और इन्हें संजोए रखना हमारी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर और अतंराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

    मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत

    इससे पहले मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र के लोगों को करोड़ो रुपये की योजनाएं समर्पित करने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विषम आर्थिक परिस्थितियों में पूरे प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए पैसे की कभी कमर नहीं आने दी है।

    मुख्यमंत्री ने बैजनाथ की 10 विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्वघाटन किए

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र में 49.22 करोड़ की 10 विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्वघाटन किए। मुख्यमंत्री ने बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 185.16 लाख से निर्मित पेयजल योजना संसाल मंधेड़ के सुधार कार्य, बैजनाथ चैबीन लड़ भड़ोल सड़क पर 528 लाख से निर्मित रेलवे ओवर ब्रिज, नार्बाड के अंतर्गत 580.90 लाख की लागत से ताशीजोंग से भेठ झिकली, भेठ उपरली, घोड़पीठ, अवैरी सड़क तक उन्नयन और सुदृढ़ीकरण कार्य, 952.25 लाख से निर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सकड़ी बैजनाथ के प्रशासनिक भवन, नार्बाड के अंर्तगत 336 लाख से निर्मित अवाही नाग से वया घिरथोली कुनी ठारा सड़क मार्ग और 692.05 लाख से लंघू, सकड़ी-बही, नौहरा, कुंसल, मंधोल, बण्डियां वया ठारा सड़क के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों को लोगों को समर्पित किया।

    मुख्यमंत्री ने 652.11 लाख से चढ़ियार क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों की पेयजल वितरण प्रणाली में सुधार कार्य, 311.80 लाख से उठाउ पेयजल योजना कुकैना और उठाउ पेयजल योजना गदियाड़ा के सुधार व विस्तारीकरण कार्य, बैजनाथ निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 691.17 लाख से निर्मित होने वाली बहाव सिंचाई योजना मटरुं कूहल, संसाल कूहल, नलोहटा कूहल और शिव कूहल के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। उन्होने 281.31 लाख से मुल्थान गांव में उहल नदी पर बाढ़ नियंत्रण कार्य का शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सीपीएस किशोरी लाल द्वारा रखी सभी मांगों का पूर्ण करने की घोषणा की। उन्होंने बैजनाथ के के लिये बहुतकनीकी संस्थान, चढ़ियार के लिये आईटीआई, बैजनाथ सिविल अस्पताल के बिस्तरों की संख्या 150, अस्पताल में सीटी स्कैन, ब्लड बैंक, करने की घोषणा की। बैजनाथ में इंडोर स्टेडियम के लिए 10 करोड़, उतराला से होली सड़क के दूसरे चरण के कार्य को नाबार्ड के अतंर्गत करने, सरजादा-दियोल-तत्तापानी सड़क की टारिंग, बीड़ पालमपुर वया घरनाला के कार्य को पूर्ण करने तथा सिविल कोर्ट में वकीलों के चेंबर की स्वीकृति की घोषणा की।

    कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

    कार्यक्रम में कृषि मंत्री चंद्र कुमार चैधरी, आयुष, युवा सेवायें एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविदंर गोमा, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, हिूमाचल प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय चैहान, एससी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू, बीपीए के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जंवाल, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधिक्षक शालिनी अग्निहोत्री सहित महोत्सव समिति के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    Featured himachal hindi news himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleचैतड़ू में चिट्टे संग धरा युवक, भेजा रिमांड पर
    Next Article गगल हवाई अड्डे के विस्तार के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठेंगे प्रभावित
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता

    July 16, 2026

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    July 15, 2026

    दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    हमीरपुर

    शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता

    By ravinderJuly 16, 202622 Mins Read

    हमीरपुर। शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर पिता (Father) को मार डाला (Murder)…

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    July 15, 2026

    दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म

    July 15, 2026

    13.39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    July 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता

    July 16, 2026

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    July 15, 2026

    दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म

    July 15, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version