फतेहपुर। छत्तीसगढ़ में हैंड ग्रेनेड फटने से शहीद हुए फतेहपुर की नेरना पंचायत के निवासी बीएसएफ जवान बलबीर चंद की पार्थिव देह तिरंगे में लिपटी मंगलवार सुबह सेना के वाहन में उनके पैतृक गांव पहुंची। इसके बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। दोपहर बाद बलबीर चंद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद बलबीर चंद अपने पीछे पत्नी सुदेश कुमारी और बेटों को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी बीमार रहती हैं और बेटे प्रदेश से बाहर पढ़ाई कर रहे हैं।
बलबीर चंद के शहादत की खबर सुनने के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फतेहपुर। जिला कांगड़ा का एक और जवान शहीद हो गया है। बलबीर चंद छत्तीसगढ़ में तैनात थे। बलबीर चंद ने रविवार को तलाशी अभियान दौरान एक पैकेट में मौजूद हैंड ग्रेनेड फटने से शहादत पाई थी।
बलबीर चंद अगले महीने छुट्टी आकर नए घर में प्रवेश करने की सोच रहे थे। मगर भगवान को कुछ और ही मंजूर था। बलबीर चंद ने अभी हाल ही में नया मकान बनाया है।