बनोई (शाहपुर)। सीमा सुरक्षा बल 24वीं बाहिनी केंद्र बनोई ने सोमवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वस्थ भारत स्वतंत्र दौड़ का आयोजन किया। जवान बीएसएफ सेंटर से होकर गगल, धर्मशाला व कांगड़ा आदि क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने गांववासियों को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन बाहिनी के उप समादेष्टा जीवन किशोर गुप्ता की अगुआई में हुआ। इसमें उनके साथ बाहिनी के अन्य अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने जगह-जगह जवानों की हौसला अफजाई की।