कांगड़ा। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार को जल शक्ति विभाग के जेई राजेश कुमार के घर सहौड़ा में पहुंचे। राजेश कुमार की ड्यूटी के दौरान जनयानकड़ में बनैर खड्ड में बहने से मौत हो गई थी।

उप मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान राजेश कुमार के परिजनों को राहत राशि का चेक भी दिया गया। उप मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय पवन काजल, कांग्रेस नेता राजेश शर्मा, जल शक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर सुरेश महाजन, डीसी निपुण जिंदल और एसपी शालिनी अग्निहोत्री मौजूद रहे।