Close Menu
    What's Hot

    46.39 ग्राम चिट्टे के साथ Amritsar के 5 युवक गिरफ्तार

    October 14, 2026

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • 46.39 ग्राम चिट्टे के साथ Amritsar के 5 युवक गिरफ्तार
    • Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार
    • Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार
    • 11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)
    • बिजली ठीक करते समय कांगड़ा के युवक को लगा करंट, मौ*त (Death)
    • शिक्षा-स्वास्थ्य State Government की सर्वोच्च प्राथमिकताएं
    • छह माह में 4 हजार और Teachers होंगे नियुक्त
    • CM ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई करने की घोषणा की
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 15
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»SOS : 8वीं, 10वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित
    कांगड़ा

    SOS : 8वीं, 10वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित

    ravinderBy ravinderJune 24, 2023Updated:July 16, 202310 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के अंतर्गत मार्च, 2023 में संचालित करवाई गई 8वीं, 10वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. निपुण जिंदल व बोर्ड सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि 8वीं कक्षा के 716 अभ्यर्थियों में से 83 पास हुए हैं। वहीं री-अपीयर विद्यार्थी 43, आरएलई विद्यार्थी 542, आरएलएफ 45, आरएलडी 2, पीआरएस व पीआरसी शून्य रहे हैं जबकि पास प्रतिशतता 11.6 रही है। कक्षा 10वीं में 5006 विद्यार्थियों में से 1465 विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं 25 विद्यार्थी फेल, 1230 री-अपीयर, आरएलई 1978, आरएलएफ 288, आरएलडी 4, पीआरएस 7 व पीआरसी 9 तथा पास प्रतिशतता 29.3 रही है। वहीं 12वीं कक्षा में 10319 विद्यार्थियों में से 4020 विद्यार्थी पास हुए हैं जबकि 46 विद्यार्थी फेल हुए हैं। री-अपीयर 3236, आरएलई 2609, आरएलएफ 374, आरएलडी 16, पीआरएस 8, पीआरसी 10 तथा पास प्रतिशतता 39 फीसदी रही है।

    पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण हेतु 10 जुलाई तक ऑनलाइन करें आवेदन
    स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इच्छुक परीक्षार्थी कक्षा 8वीं के लिए पुनर्निरीक्षण व कक्षा 10वीं व 12वीं के परीक्षार्थी पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण हेतु अपने अध्ययन केंद्र के माध्यम से केवल ऑनलाइन हेतु प्रक्रिया के द्वारा 10 जुलाई तक 500 रुपए प्रति विषय पुनर्मूल्यांकन शुल्क व 400 रुपए प्रति विषय पुनॢनरीक्षण शुल्क की दर से आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन हेतु आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 20 फीसदी अंक होना अनिवार्य है।

    30 जनू तक करवाएं दर्ज आपत्तियां
    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलमैंट्री एजुकेशन हेतु कॉमन एंट्रैंस टैस्ट का आयोजन 10 जून को किया था। बोर्ड ने प्रवेश परीक्षा की अस्थायी उत्तरकुंजी सीरिज ए,बी,सी व डी बोर्ड की बैवसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं। बोर्ड सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि प्रवेश परीक्षा से संबंधित उत्तरकुंजी में दर्ज उत्तरों के संबंध में यदि अभ्यॢथयों को किसी भी प्रकार की आपत्ति हो तो वे अपनी आपत्तियां एचपीबीओएसई/एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों से प्रमाणित तथ्यों सहित 30 जून तक अनुभाग अधिकारी प्रश्न पत्र निर्धारण शाखा को ई-मेल द्वारा भेज सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां दस्ती तौर पर भी कार्य दिवस पर बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। डाक के माध्यम से आपत्तियों को दर्ज करवाने वाले/भेजने वाले अभ्यर्थी 30 जून सायं 5 बजे तक डाक से पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एचपीबीओएसई/एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों से प्रमाणीकृत तथ्यों से रहित आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

    टीजीटी नॉन-मेडिकल व एलटी विषय का टैट आज
    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा टैट-जून 2023 की टीजीटी नॉन-मेडिकल व एलटी विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 25 जून को किया जाएगा। टीजीटी नॉन-मेडिकल की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 तक होगी। इसमें करीब 8278 परीक्षार्थी 64 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देंगे। एलटी विषय की परीक्षा दोपहर 2 से 4:30 तक होगी। इसमें करीब 3944 परीक्षार्थी 39 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देंगे।

    Featured Top News कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
    Previous ArticleUna News: अनुपस्थित अधिकारियों पर विधायक तल्ख, कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
    Next Article H1B Visa को लेकर पीएम मोदी ने सुनाई खुशखबरी, खुशी से झूम उठे भारतीय
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    46.39 ग्राम चिट्टे के साथ Amritsar के 5 युवक गिरफ्तार

    October 14, 2026

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,609

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,147

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,100
    Don't Miss
    बिलासपुर

    46.39 ग्राम चिट्टे के साथ Amritsar के 5 युवक गिरफ्तार

    By ravinderOctober 14, 202611 Min Read

    बिलासपुर पुलिस ने 46.39 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के अमृतसर (Amritsar) जिले के पांच…

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    46.39 ग्राम चिट्टे के साथ Amritsar के 5 युवक गिरफ्तार

    October 14, 2026

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,609

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,147
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version