शिमला पुलिस ने पड़ेची क्षेत्र में एक आवासीय कमरे से करीब 16 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार (Arrest) किया है। जिला पुलिस (Police) के स्पेशल सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है।
आरोपी की पहचान अभिषेक ठाकुर निवासी पड़ेची जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार टीम ने नियमानुसार आरोपी के आवासीय कमरे की तलाशी ली।
इस दौरान लकड़ी की अलमारी के ऊपरी खाने में रखे दो डिब्बों के पीछे छिपाए गए एक पारदर्शी प्लास्टिक पाउच से करीब नशे की खेप बरामद हुई। मामले में पुलिस थाना सदर शिमला में अभियोग संख्या 140/2026 के तहत ND&PS Act की धारा 21 में मामला (Case) दर्ज किया गया है।
पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने आम लोगों से इसमें सहयोग की अपील की है।

