चंबा जिले के सलूणी उपमंडल की खड़जोता पंचायत में दुःखद (Sad) हादसा (Accident) पेश आया है। यहां घासनी से घास (Grass) का बोझा लेकर घर लौट रही एक महिला (Woman) का पैर फिसला और वह करीब 50 मीटर ऊंची ढांक से नीचे गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गई। परिजन उसे अस्पताल (Hospital) ले गए, जहां उसकी मौ*त (Death) हो गई।
मृतका की शिनाख्त देवली देवी (50) पत्नी डुला राम गांव व डाकघर लाहरा तहसील सलूणी, जिला चंबा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार देवली देवी शनिवार सुबह गांव की कुछ महिलाओं के साथ अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित अपनी निजी घासनी में घास काटने गई थी। घास काटने के बाद करीब 11 बजे जब उसने घास का बोझा अपनी पीठ पर उठाया और घर की ओर लौटने लगी तो तंग और फिसलन भरे रास्ते में अचानक पैर फिसलने से वह अनियंत्रित होकर लुढ़कती हुई ढांक से करीब 50 मीटर नीचे सड़क पर जा गिरी।
हादसे के तुरंत बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे घायलावस्था में निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डियूर ले गए, जहां उपचार के दौरान घावों का ताव न सहते हुए उसने दम तोड़ दिया।
मृतका अपने पीछे पति और तीन बच्चे छोड़ गई है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
ग्राम पंचायत खड़जोता के प्रधान सुनी राम ने हादसे पर गहरा दु:ख प्रकट कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

