हमीरपुर। जिले के अवाहदेवी क्षेत्र के एक परिवार (Family) से लुटेरी दुल्हन गैंग ने करीब ₹18 लाख नकद, लाखों के सोने के गहने (Jwellery) और महंगे उपहार (Gifts) ठग लिए हैं। 20 जून को चंडीगढ़ में रिंग सेरेमनी हुई। इसके बाद लड़की के कथित भाई ने भरोसा जीतकर Google Pay के जरिए अलग-अलग किस्तों में ₹18 लाख ट्रांसफर करवा लिए।
शादी (Marriage) 12 जुलाई को होनी थी, लेकिन 7 जुलाई को कनाडा में रिश्तेदार की मौत का बहाना बनाकर पूरा कथित परिवार गायब हो गया और सभी फोन बंद हो गए। 11 जुलाई को जब लड़के वालों ने मैरिज पैलेस में संपर्क किया तो पता चला कि शादी की कोई बुकिंग ही नहीं थी।
पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस (Police) ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक लेन-देन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच के साथ लुटेरी दुल्हन गैंग की तलाश में जुट गई है। इससे पहले कांगड़ा जिले में भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

