कांगड़ा। गगल थाना क्षेत्र के तहत पुलिस (Police) ने 7.42 ग्राम चिट्टे के साथ 3 युवक (Youth) गिरफ्तार (Arrest) किए हैं। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA कांगड़ा ने यह कार्रवाई की है। चैतड़ू में मनेड पुल के पास बाइक सवार युवकों से नशे की खेप बरामद हुई है।
इस संबंध में गगल थाने में केस (Case) दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार (29) निवासी गांव व डाकघर पासू तहसील धर्मशाला, दीपक (22) निवासी गांव कनेड तहसील धर्मशाला और विशाल (22) निवासी गांव कनेड़ के रूप में हुई है।
मामले की आगामी तफ्तीश SI विद्या सागर कर रहे हैं। गगल थाने के प्रभारी उधम सिंह राजपूत ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
स्थानीय लोगों से अपील है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी पुलिस की यह कार्रवाई जारी रहेगी।

