हमीरपुर। जिले में एक व्यक्ति ने कर्ज (Loan) वसूलने आए दो बैंक (Bank) कर्मियों को पीट दिया है। हमीरपुर सदर थाने के तहत कर्ज की वसूली के लिए गए दो बैंक कर्मियों से मारपीट का मामला (Case) सामने आया है। इस संबंध में बैंक कर्मी ने शिकायत दी है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत निवासी गांव वीरगांव जिला माधेपूरा (बिहार) प्रशांत कुमार ने शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि वह वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक शाखा परोल में तैनात हैं।
वह अपने सहकर्मी राजेंद्र पाल के साथ गांव डवरेहड़ा में एक घर पर कर्ज की वसूली के लिए गए थे। वहां आरोपी की माता के कहने पर वह कमरे में बैठ गए। आरोपी कमरे में आया और कुंडी लगाकर मारपीट करने लगा। आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज भी की।
उन्होंने बड़ी मुश्किल से कुंडी खोली और कमरे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की है। एसपी बलवीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है।

