पालमपुर। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर (Good news) है। हैवेल्स इंडिया लिमिटेड नोएडा ने अपरेंटिस (पुरुष एवं महिला) के 250 पद (Posts) जिला रोजगार कार्यालय धर्मशाला जिला कांगड़ा को अधिसूचित किए हैं।
इन पदों के लिए योग्यता आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) और डिप्लोमा रखी गई है। वहीं आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष तक होनी चाहिए।
इन पदों के लिए कंपनी द्वारा चयनित आवेदक को ₹13500 से 15000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने कहा कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण-पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) साथ लेकर 7 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर में सुबह 10.00 बजे पहुंचकर कंपनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। इस साक्षात्कार के लिए आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

