ऊना। यहां तूफान (Storm) के कारण ऑटो पर पेड़ (Tree) गिर गया है। इससे ऑटो में सवार 8 महिलाएं (Women) घायल (Injuerd) हो गई हैं। सभी बसाल गांव की रहने वाली थीं।
महिलाएं बाबा डेरा से दर्शन कर वापस लौट रही थीं। इनकी पहचान विमला देवी (70), राम प्यारी (60), ऊषा देवी (60), कमला देवी (65), जय देवी (67), मीना कुमारी (32), कैलाश (60) और उर्मिला देवी (42) के रूप में हुई हैं।
हादसे के बाद ऑटो चालक मदन लाल और स्थानीय लोगों ने उनको क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया।