नागपुर। जंक और फास्ट फूड स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इस बात को सभी जानते हैं। मगर फिर भी इसे खाने को लेकर क्रेज बढ़ता ही जा रहा है, खासकर युवा और बच्चों में। इस कारण कई रोग लोगों को लग रहे हैं।

महाराष्ट्र के नागपुर में तो जंक फूड के क्रेज की इंतहा ही गई। यहां बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की छात्रा (19) को जब उसके पिता ने जंक फूड खाने के लिए डांटा तो उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Sucide) कर ली। प्रताप नगर पुलिस ने कहा कि छात्रा की शिनाख्त भूमिका विनोद धनवानी के रूप में हुई है। वह शहर के सिंधी कॉलोनी इलाके में रहती थी।

दरअसल भूमिका को थायराइड की समस्या थी। उसके पिता ने उसे जंक फूड (Junkfood) खाने के लिए डांटा था। इससे परेशान होकर छात्र ने रसोईघर में एक कपड़े से गले में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने छात्रा को फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गए। वहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संदर्भ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed.

Exit mobile version